महाठग शिवा साहू को मौक़ा: 24 मार्च को पेशी में हाजिरी का अंतिम मौका, नहीं पहुंचे तो एकतरफा कार्रवाई..
जिले में चर्चित शिवा साहू ठगी मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी शिवा साहू को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए अंतिम अवसर दिया है। कलेक्टर न्यायालय सारंगढ़ में 24 मार्च को पेशी तय की गई है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में न्यायालय द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।


