सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, रेड़ा गांव में दी गई दबिश..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेड़ा में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेड़ा के बजरंग बली चौक के पास एक मकान में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में महुआ शराब रखी गई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान सुशीला सारथी, पति राजकुमार, निवासी ग्राम रेड़ा के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की पन्नी में रखी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि अंजान सिंह, पीएसआई चंचल, महिला आरक्षक भुवनेश्री साहू तथा सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Scroll to Top