पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन, अहमदाबाद में देशभर से जुटेंगे पत्रकार..

शेयर करें...

रायपुर// गुजरात के अहमदाबाद स्थित सर्किट हाउस एवं राजभवन के समीप विश्व उमिया फाउंडेशन परिसर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकार प्रतिनिधियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Join WhatsApp Group Click Here

राष्ट्रीय अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को मजबूती से उठाना है। अधिवेशन में पत्रकारों पर बढ़ते हमले, धमकियां, उत्पीड़न तथा पत्रकारिता के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों सहित पत्रकार हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सोमवार को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलाबाड़िया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप परिहार सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकार पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अधिवेशन में 28 जुलाई मंगलवार को देशभर से पत्रकार साथियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने तथा सरकार तक पत्रकारों की मांगों को मजबूती से पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक हितों से जुड़े विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का यह राष्ट्रीय आयोजन पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए सामूहिक संघर्ष को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गुजरात की धरती से उठने वाली यह आवाज देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक मजबूत संदेश देने की तैयारी में है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात मायूर गडावी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण, छत्तीसगढ़ से नरेश चौहान जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, देवराज दीपक, हेमन्त पटेल, शिवराज चौहान, टीकाराम सहिस, पोशराम साहू एवं देश के कई प्रदेशो से कलमवीर उपस्थित हुए।

Scroll to Top