बाढ़ अलर्ट जारी : कभी भी खुल सकता है कोरबा के बांगो डेम का गेट, चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना..
कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता एस.के.भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त की स्थिति में बांगो जलाशय में जलभराव 89.55 प्रतिशत है।

