वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था कथित देह व्यापार, 19 मोबाइल ने खोले नेटवर्क के राज, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपी गिरफ्तार..
भिलाई के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृति नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को ‘ली वेलनेस स्पा सेंटर’ में छापेमारी की।


