फर्जी आईपीएस बन वीडियो कॉल कर बुजुर्ग से 35 लाख रुपए ठगने की थी तैयारी, पुलिस ने बचाई रकम..
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक से 35 लाख रुपए ठगने की कोशिश को पुलिस ने फेल कर दिया। ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसने का डर दिखाया और बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर लिया।


