शिक्षिका सुनीता यादव को शाल श्रीफल भेंटकर कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए हुई हैं चयनित..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन होने पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर और एसपी ने शिक्षिका सुनीता यादव को इस सम्मान के लिए चयन होने पर बधाई और शुभकामनायें दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने उनके सामाजिक कार्यों की तारीफ की और निरंतर अपने शिक्षिकीय दायित्वों के साथ अन्य सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित की। इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता यादव की पुत्री सृजना यादव भी उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया। वहीं वर्ष 2024 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित भी हुई हैं।

Scroll to Top