व्याख्याता अवधराम बेहरा को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान-2026, शिक्षण क्षेत्र में योगदान के लिए राज्य स्तरीय समारोह में हुए सम्मानित..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र में अपने योगदान एवं समर्पण के लिए शासकीय माध्यमिक शाला साल्हेओना, बरमकेला में पदस्थ व्याख्याता शिक्षक अवधराम बेहरा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें साहू धर्मशाला भवन, कुटेला, सारंगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में प्रतिष्ठित ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

शिक्षकीय योगदान के लिए मिला सम्मान

अवधराम बेहरा शासकीय माध्यमिक शाला साल्हेओना, विकासखंड बरमकेला में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। शिक्षा एवं शिक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।

नवदीप शिक्षण सेवा समिति ने किया आयोजन

यह राज्य स्तरीय सम्मान समारोह नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। संस्था छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त है, जिसका पंजीयन क्रमांक 12220202615637 एवं क्रमांक 04 बताया गया है। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े ‘जुगनू’ सहित समिति के सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी भूमिका रही।

सम्मान मिलने पर अवधराम बेहरा ने आयोजक संस्था नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. जगजीवन प्रसाद जांगड़े ‘जुगनू’ और समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान को अपने शिक्षकीय योगदान और जिम्मेदारी के प्रति प्रोत्साहन बताया। शिक्षक का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने वाले प्रयासों का सम्मान है। अवधराम बेहरा की यह उपलब्धि क्षेत्र के शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Scroll to Top