रसूखदार भू माफिया पार्ट 01 : क्रेशर की आड़ में अवैध तरीके से डोलोमाइट खनन, परिवहन और क्रशिंग, फ्लाई एश डंपिंग के जरिए करोड़ो का खेल जारी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के सरिया तहसील अंतर्गत संचालित हर्ष मिनरल्स द्वारा एक संगठित भू माफिया का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है। इन भाई साहब के रसूख की चर्चा सारंगढ़ – रायगढ़ ही नहीं अपितु राजधानी रायपुर तक होती है। लंबी राजनैतिक पकड़ और रसूख के जरिए सरकारी नियमों को ताक में रखकर खुलेआम डोलोमाइट खनन, परिवहन और क्रशिंग के अलावा फ्लाई एश डंपिंग कर करोड़ो का खेल किया जा रहा है। जिसमें राजस्व सहित खनिज विभाग की भूमिका भी संदेहास्पद है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि इस कहानी के मुख्य किरदार हर्ष मिनरल्स के मालिक सुशील मित्तल निभा रहे है, इसके अलावा पूरे सिंडिकेट का संचालक गोलू उर्फ रविंद्र मित्तल द्वारा किया जाता है। इसके अलावा इस क्रेशर के मुंशी पालू और मैनेजर हेमंत ठाकुर को मोहरे के रूप में सेटलमेंट के लिए किया जाता है, जिनके द्वारा स्थानीय स्तर पर मैनेजमेंट संभालना होता है। ऐसा नहीं है कि इनके इस अवैध कारोबार की जानकारी किसी को नहीं है, स्थानीय लोगों द्वारा कई बार मौखिक सहित लिखित शिकायत भी की जा चुकी है परन्तु, कार्रवाई के नाम पर हमेशा खानापूर्ति और कथित रूप से लेन देन और सांठ गांठ की चर्चाएं तेज हैं। फिर होना क्या है यही प्रक्रिया बार बार दोहराई जाती है और धड़ल्ले से इस भू माफिया का संचालन जारी है।

अगले अंक में इन मुद्दों पर परत दर परत जानकारी प्रेषित की जाएगी

  • कृषि भूमि पर बिना अनुमति अवैध खदानों का संचालन
  • इन खदानों से निकले पत्थरों को परिवहन कर क्रेशर में खपाना
  • क्रेशर में भंडारण क्षमता से ज्यादा डंपिंग
  • नियम विरुद्ध फ्लाई एश डंपिंग
  • ओवरलोड वाहन चलाना
  • डंपिंग के लिए pmjsy सड़क की बरबादी
  • दो नंबर के पत्थर को क्रश कर बिना वैध कागजात के परिवहन करना
  • इन संगठित अपराध में शामिल और संरक्षण देने वाले विभागीय कर्मचारी और अधिकारी

और भी खुलासे होने बाकी हैं।

संबंधित समाचार

Scroll to Top