बिना लीज स्वीकृति के डोलोमाइट खदान संचालन, कलेक्टर और खनिज विभाग से हुई शिकायत..

तहसील सरिया क्षेत्र में बिना लीज स्वीकृति के डोलोमाइट खदान संचालित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान की निजी कृषि भूमि को खरीदने के बाद बिना नामांतरण कराए उसे अवैध रूप से डोलोमाइट खदान में तब्दील कर दिया गया है और वर्षों से उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है।