स्थानांतरण में रवानगी के पूर्व कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आशा निकेतन के वृद्धजनों से किया भेंट..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे गुरुवार दोपहर 1 बजे सारंगढ़ के आशा निकेतन वृद्ध आश्रम पहुंचे और वहां वृद्ध जनों से सौजन्य मुलाक़ात कर स्थानांतरण में जाने के पूर्व उनके साथ समय व्यतीत किया। कलेक्टर ने सभी वृद्ध जनों को फल भेंट किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कलेक्टर भावुक हुए।

Join WhatsApp Group Click Here

इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ रामभूषण तिवारी, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में किए गए कार्यों का बखान करते हुए कलेक्टर के कार्यप्रणाली की सराहना की। इसमें वृद्ध आश्रम आशा निकेतन की शुरुआत से अब तक बहुत अच्छे से संचालित भी शामिल है।

Scroll to Top