शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हुए फेरबदल के बाद प्रमोद कुमार यादव ने कोतवाली थाना प्रभारी का पदभार संभाल लिया है। पूर्व प्रभारी कामिल हक के बिलासपुर स्थानांतरण के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वहीं सरिया थाना का नया प्रभार एन एल राठिया को दिया गया है। नई पोस्टिंग के साथ ही शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
सरिया में दिखा चुके हैं कड़ा एक्शन
प्रमोद यादव इससे पहले सरिया थाना प्रभारी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। ओडिशा सीमा से लगे इस क्षेत्र में उन्होंने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की और अवैध शराब के कारोबार पर भी सख्त लगाम लगाई। लगातार एक्शन के कारण वे अपराधियों के लिए सख्त अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। इन्हीं सब रिकॉर्ड को देखते हुए शहर की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
प्रभार लेते ही सख्त संदेश
कोतवाली का जिम्मा संभालते ही प्रमोद यादव ने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता अपराध मुक्त क्षेत्र बनाना है। उनका कहना है कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों के लिए थाना हमेशा खुला रहेगा, लेकिन अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
शहरवासियों में बढ़ी उम्मीद
प्रमोद यादव की तैनाती से स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि उनकी सक्रिय कार्यशैली से चोरी, जुआ-सट्टा और नशे जैसे मामलों पर तेजी से नियंत्रण होगा। माना जा रहा है कि आने वाले समय में शहर की पुलिसिंग और अधिक सख्त और प्रभावी नजर आएगी।



