भीषण गर्मी में भी बिजली विभाग की तत्परता, बुदबुदा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बहाल हुई आपूर्ति..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// भीषण गर्मी के बीच बिजली की बढ़ती मांग और लगातार आ रही शिकायतों के बीच विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कई जगहों पर त्वरित सुधार कार्य किया है। जिला अधिकारी पी.सी. महानंदा (ईई, सारंगढ़-बिलाईगढ़) के नेतृत्व में सहायक अभियंता बरमकेला गजाधर सिदार और सरिया कनिष्ठ अभियंता मदन नायक द्वारा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और सुधार कार्य किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

ताजा मामला सरिया तहसील के ग्राम बुदबुदा का है, जहां ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। बताया गया कि पत्रकार हेमंत पटेल द्वारा दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गई थी। भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम रवाना की।

इसके बाद लाइनमैन मनीष डनसेना, कमलेश चौहान, अजय सिदार सहित अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई गई और ग्रामवासियों के सहयोग से आवश्यक तकनीकी सुधार के बाद ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल हो सकी और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

स्थानीय लोगों ने विभाग की इस तत्परता की सराहना की है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

Scroll to Top