राधामाधव मंदिर विश्वासपुर में धूमधाम से मनाया गया राधाअष्टमी, बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुगण..
जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम विश्वासपुर स्थित श्री राधामाधव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी का जन्म उत्सव ‘राधा अष्टमी’ पर्व उल्लासमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने तीन दिवसीय कार्यक्रम अधिवास, राधा अष्टमी एवं मृदंग पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।




