SCB पब्लिक स्कूल सरिया के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न, विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास..
जिले के सरिया नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दशहरा अवकाश के दौरान देश के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय जो हमेशा संज्ञानात्मक और सह संज्ञानात्मक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, इस बार विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया।

