पंचधार में चौहान समाज ने धूमधाम से मनाया आंवला चतुर्दशी पर्व, प्रकृति की पूजा और एकता का उत्सव बना आयोजन..
लोकपर्व आंवला चतुर्दशी मंगलवार को पूरे प्रदेश सहित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में सरिया तहसील के पंचधार गांव में भी चौहान समाज ने इस पारंपरिक पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक भावना के साथ मनाया।
