भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ बरमकेला में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार को घेरा..
बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और देश की वर्तमान स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।



