शिक्षा

दिवंगत शिक्षिका के पेंशन प्रकरण में लापरवाही, तात्कालिक प्राचार्य सहित छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय की कार्रवाई से हड़कंप..

मुंगेली जिले में दिवंगत शिक्षिका के पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी प्रकरण में लापरवाही बरतना छह अधिकारी-कर्मचारियों को भारी पड़ गया। मामले में सरकारी काम में देरी और प्रकरण की सही जानकारी समय पर नहीं भेजने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने छह अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

दिवंगत शिक्षिका के पेंशन प्रकरण में लापरवाही, तात्कालिक प्राचार्य सहित छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय की कार्रवाई से हड़कंप.. Read More »

कॉलेज में सजी रंगोलियां, विद्यार्थियों ने रंगों से दिया विकसित भारत का संदेश, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता..

छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ भाव को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सारंगढ़ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कॉलेज में सजी रंगोलियां, विद्यार्थियों ने रंगों से दिया विकसित भारत का संदेश, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता.. Read More »

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी..

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी..

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला विकासखंड के ग्राम नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कराया गया, जिसमें खीर, पूरी, मीठा केला सहित शाकाहारी व्यंजन शामिल रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और आयोजन का आनंद लिया।

न्योता भोज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे भी शामिल रहे। यह आयोजन केवल जन्मदिन की खुशी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ खुशियां बांटने और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। न्योता भोज के माध्यम से ग्रामीणों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।

कलेक्टर की अपील के बाद सामाजिक सहभागिता

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में न्योता भोज के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में नदीगांव में भी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज के लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और ग्रामीण समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल, उपसरपंच दृष्टिदेव प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे, प्रधान अध्यापक ठंडाराम ओगरे, शिक्षक कृष्णचंद्र गुप्ता, गांव की महिला प्रमुख पुष्पांजलि विश्वाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता पांडे, शाला विकास समिति की अध्यक्ष सुषमा प्रधान, वरिष्ठ नागरिक नंदकिशोर विश्वाल, विकास विश्वाल, बलराम विश्वाल, रोहित शर्मा, सुनील प्रधान, अच्युतानंद प्रधान, संजय निषाद, संपत यादव, गोवर्धन यादव, शरद बारिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिव्या पटेल सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ बांटी खुशियां

न्योता भोज में प्राथमिक विद्यालय नदीगांव और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह खुशियां बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है और इससे सामुदायिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होती है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को भोजन कराने के साथ यह संदेश भी दिया गया कि समाज के हर व्यक्ति की छोटी-सी पहल बच्चों के बेहतर पोषण और उनके खुशहाल बचपन में योगदान दे सकती है।

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी.. Read More »

पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका, 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी..

पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर से संबद्ध शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सारंगढ़ के अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मौका, 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी.. Read More »

सरिया कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प..

शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, महत्व और समाज में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

सरिया कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प.. Read More »

नदीगांव की शिक्षिका अनिता प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचारी शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मान..

नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड की शिक्षिका अनिता प्रधान को स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

नदीगांव की शिक्षिका अनिता प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, नवाचारी शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मान.. Read More »

Scroll to Top