डोंगरीपाली में ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, छह खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार शनिवार को डोंगरीपाली में ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया गया, जहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

Join WhatsApp Group Click Here

इस स्पोर्ट्स मीट में कुल छह खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन पटेल, स्थानीय सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों की भागीदारी और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।

Scroll to Top