एसबीआई सारंगढ़ ने कलेक्टर के हाथों टॉपर बालिकाओं को दिलाई सायकल, सामाजिक सेवा बैंकिंग के तहत बालिकाओं के पढ़ाई में की मदद..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के हाथों भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा सारंगढ़ की ओर से सामाजिक सेवा बैंकिंग के तहत जिले के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। अब उन्हें घर से स्कूल आने जाने में सायकल की सुविधा मिली है।

