सरिया कॉलेज में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए तरीके, सेल्फी QR Code स्कैन कर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील..
बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 21 अगस्त को शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया में थाना सरिया के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



