सड़क हादसे के बाद गांव में बवाल, प्रदर्शन बदली हिंसक झड़प में, पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल..
सक्ती जिले के फगुरम गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए और देखते ही देखते ग्रामीणों का आक्रोश हिंसक प्रदर्शन में बदल गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
