बस स्टैंड सारंगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 100 से अधिक लोगों को हेलमेट वितरण, बाइक रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा बस स्टैंड सारंगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्राही सहित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी शामिल हुए।

