अपराध

बड़ी लापरवाही! सरिया में 11 केवी लाइन पर काम के दौरान संविदाकर्मी को लगा करंट, ट्रिप होने से बची जान, फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल..

बड़ी लापरवाही! सरिया में 11 केवी लाइन पर काम के दौरान संविदाकर्मी को लगा करंट, ट्रिप होने से बची जान, फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया विद्युत विभाग में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 11 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान एक संविदाकर्मी करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसी समय लाइन ट्रिप हो गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे में उसका एक हाथ बुरी तरह झुलस गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ ही सप्ताह पहले इसी तरह की एक घटना में एक ठेका कर्मी की जान जा चुकी है।

नदीगांव-बुदबुदा फीडर में हो रहा था मरम्मत कार्य

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को पंचधार विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले नदीगांव-बुदबुदा 11 केवी फीडर में मरम्मत कार्य किया जा रहा था। संविदाकर्मी अजय कुमार ध्रुव अपने सहकर्मी पद्मलोचन मेहर के साथ बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि काम शुरू करने से पहले लाइनमैन के माध्यम से बिजली सप्लाई बंद कराई गई थी और आवश्यक अनुमति भी ली गई थी। लेकिन काम के दौरान अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे अजय ध्रुव करंट की चपेट में आ गया। सौभाग्य से उसी दौरान लाइन ट्रिप हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि लाइन ट्रिप नहीं होती तो यह घटना जानलेवा साबित हो सकती थी।

एक हाथ बुरी तरह झुलसा, रायगढ़ में इलाज जारी

हादसे में अजय ध्रुव का एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद विभाग में अफरा-तफरी मच गई और घायल कर्मचारी को तत्काल रायगढ़ के एक निजी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।

अधिकारियों से जवाब नहीं मिला

घटना के बाद हमारी टीम ने पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए संबंधित लाइनमैन मनीष डनसेना, सरिया विद्युत विभाग के जेई मदन नायक सहित अन्य कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद बरमकेला मुख्यालय के सहायक अभियंता (एई) गजाधर सिदार से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाकर कॉल करेंगे।

उपकेंद्र पहुंची टीम, ऑपरेटर ने क्या बताया

घटना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए हमारी टीम सीधे पंचधार विद्युत उपकेंद्र पहुंची। वहां ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर सुरेश कुमार सिदार से बातचीत की गई। उसने बताया कि घटना के दौरान भी उसी की ड्यूटी थी, इस बीच लाइनमैन मनीष डनसेना द्वारा शाम 5:13 बजे से 5:58 बजे तक नदीगांव-बुदबुदा बस्ती 11 केवी लाइन पर कार्य करने के लिए परमिट लिया गया था। इस दौरान संबंधित लाइन बंद थी, लेकिन पंप फीडर की सप्लाई चालू थी, जो शाम 5:24 बजे ट्रिप हुई। ऑपरेटर के अनुसार, संभवतः इसी समय हादसा हुआ। हालांकि बातचीत के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर बिजली सप्लाई दोबारा कैसे आई और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या थी।

आखिर गलती किसकी?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि मरम्मत कार्य के लिए लाइन बंद कर परमिट जारी किया गया था, तो फिर कार्य के दौरान लाइन में बिजली कैसे आ गई?क्या तकनीकी गड़बड़ी हुई? क्या किसी ने बिना जानकारी के सप्लाई चालू कर दी?
या सुरक्षा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया? इन सवालों का जवाब अभी तक विभाग की ओर से नहीं दिया गया है। विभागीय अधिकारी भी इस मामले में खुलकर कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहला मामला नहीं है। 20 जून को भी सरिया क्षेत्र में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते ठेका कर्मी श्रवण कुमार यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे। इसके अलावा करीब दो वर्ष पहले जामपाली क्षेत्र में भी एक ठेका कर्मी 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आ गया था, जिसमें उसके शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह झुलस गया था।

कब सुधरेगी व्यवस्था?

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या विद्युत विभाग में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है? संविदा और ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर विभाग कितना गंभीर है? फिलहाल विभाग की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करता है या फिर यह घटना भी पूर्व की घटनाओं की तरह केवल फाइलों तक सीमित रह जाएगी।

बड़ी लापरवाही! सरिया में 11 केवी लाइन पर काम के दौरान संविदाकर्मी को लगा करंट, ट्रिप होने से बची जान, फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल.. Read More »

बिना पट्टी के डबल कैज़व्हील वाले 02 ट्रैक्टर फिर जब्त, कैज व्हील युक्त ट्रैक्टर में पट्टी लगाने की अपील..

प्रशासन द्वारा सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा में बिना पट्टी डबल कैज़व्हील 02 ट्रैक्टर को फिर जब्त किया गया है। प्रशासन का मूल उद्देश्य कार्यवाही करना नहीं बल्कि किसानो और ट्रैक्टर मालिकों को सार्वजनिक संपत्ति सड़क को सुरक्षित करने के लिए जागरूक करना है।

बिना पट्टी के डबल कैज़व्हील वाले 02 ट्रैक्टर फिर जब्त, कैज व्हील युक्त ट्रैक्टर में पट्टी लगाने की अपील.. Read More »

पीजी छात्रा की हत्या मामले का खुलासा, सिरफिरा आशिक निकला कातिल, नंबर ब्लॉक करने पर खत्म कर दी गर्लफ्रेंड की जिंदगी..

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित एक पीजी में युवती की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी ने ही की थी।

पीजी छात्रा की हत्या मामले का खुलासा, सिरफिरा आशिक निकला कातिल, नंबर ब्लॉक करने पर खत्म कर दी गर्लफ्रेंड की जिंदगी.. Read More »

सारंगढ़ सर्किल और उड़नदस्ता जिला टीम की अवैध शराब पर सयुंक्त कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार..

जिले के थाना सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में उमेश केरकेट्टा तथा गणेशराम टंडन द्वारा अपने रिहायशी मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा था।

सारंगढ़ सर्किल और उड़नदस्ता जिला टीम की अवैध शराब पर सयुंक्त कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार.. Read More »

24 IPS अफसरों का तबादला : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एसपी बने आईपीएस सुनील शर्मा, राज्य शासन से जारी आदेश में 12 जिलों के एसपी बदले..

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

24 IPS अफसरों का तबादला : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एसपी बने आईपीएस सुनील शर्मा, राज्य शासन से जारी आदेश में 12 जिलों के एसपी बदले.. Read More »

अब सड़क पर डबल कैज व्हील वाले ट्रैक्टर नहीं चलेंगे, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई, बोन्दा में ट्रैक्टर जब्त..

जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा में सड़क पर बिना पट्टी लगाए डबल कैज व्हील (लोहे के पहिए) के साथ ट्रैक्टर चलाते पाए जाने पर प्रशासन ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

अब सड़क पर डबल कैज व्हील वाले ट्रैक्टर नहीं चलेंगे, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई, बोन्दा में ट्रैक्टर जब्त.. Read More »

Scroll to Top