बिना पट्टी के डबल कैज़व्हील वाले 02 ट्रैक्टर फिर जब्त, कैज व्हील युक्त ट्रैक्टर में पट्टी लगाने की अपील..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// प्रशासन द्वारा सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा में बिना पट्टी डबल कैज़व्हील 02 ट्रैक्टर को फिर जब्त किया गया है। प्रशासन का मूल उद्देश्य कार्यवाही करना नहीं बल्कि किसानो और ट्रैक्टर मालिकों को सार्वजनिक संपत्ति सड़क को सुरक्षित करने के लिए जागरूक करना है।

Join WhatsApp Group Click Here

नगर पंचायत सरिया मे बोधराम साव का CG 13 AL 3293 स्वराज ट्रैक्टर एवं ग्राम बोन्दा में बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर को सड़क पर बिना पट्टी के कैज व्हील चलने के कारण जब्ती किया गया है तथा प्रबंधक सेवा सहकारी समिति सरिया एवं सरपंच बोन्दा के सुपुर्द मे उक्त ट्रैक्टर को सीलबद्ध करके रखा गया है, जिसे मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य सुसंगत प्रावधानो के तहत आगे कि कार्यवाही किया जायेगा।

पूर्व मे सचिव पटवारी एवं कृषि फील्ड अधिकारी द्वारा किसानो को घर घर जाकर डबल कैज़ेव्हील सड़को पर नहीं चलाने समझाईस दिया जा चुका है, किन्तु बात न मानने वाले वाहन मालिकों द्वारा राजस्व, पुलिस एवं कृषि विभाग कि टीम द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। प्रतिदिन सड़को का निरीक्षण किया जा रहा है।

केजव्हील चलाने वालों क़ो भी सड़क बचाने पट्टी लगानी चाहिए

प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव ने इस संबंध में कहा कि, सड़क क़ो बनाना, मरम्मत करना, संरक्षण करना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं है, बल्कि एक आम नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वह भी सड़क क़ो बचाने में मदद करें। ट्रेक्टर चलाने वाले वाहन मालिक जब ट्रेक्टर खरीद सकते हैं, केजव्हील खरीद सकते हैं तो क्या सिर्फ पट्टी खरीदने के लिए क्या उसके पास पैसे नहीं होते। केजव्हील में पट्टी लगाने से सड़क भी बचेगा और प्रशासन भी कार्यवाही नहीं करेगा, लेकिन जो सिर्फ सरकार का, आम नागरिक का सड़क क़ो बर्बाद करने का, गैर जिम्मेदारी से कार्य करते हैं उन्ही के कारण पूरा सड़क बर्बाद हो जाता है। सभी गांव शहर के आसपास ऐसे लोग हैं जिसे कोई परवाह नहीं की सड़क बर्बाद हो या आबाद। 1 सड़क बनाने में टेंडर, स्वीकृति, वर्क आर्डर में सालों लग जाते हैं, जब सड़क खराब हो तो प्रशासन सड़क बनाने में देरी कर रहे, के नाम पर दबाव समूह के लोग प्रशासन क़ो संज्ञान देते हैं, पर सड़क में बिना पट्टी वाले केजव्हील पर चुपचाप रहते हैं, उनकी भी जिम्मेदारी है कि सड़क बचाने में ऐसे ट्रेक्टर वाले क़ो पट्टी लगवाएं।

Scroll to Top