अपराध

स्वामी आत्मानंद स्कूल गोदाम में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश..

स्वामी आत्मानंद स्कूल गोदाम में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गोदाम में एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, यातायात संकेतों का पालन करने, सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने तथा दाएं-बाएं देखकर ही सड़क पार करने के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वाहन चलाते या पैदल चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को मोटर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी। विद्यार्थियों से यह भी अपील की गई कि वे अपने माता-पिता, परिजनों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला यातायात प्रभारी जितेंद्र कुमार चंद्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे, विद्यालय के शिक्षकगण, अन्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल गोदाम में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश.. Read More »

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग..

डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है। आरबीआई, पुलिस या सरकारी एजेंसियों (सीबीआई, इनकम टैक्स अधिकारी) के नाम का दुरुपयोग करके ठग पैसे एंठने या निजी जानकारी साझा करने के लिए लोगों को डराते हैं।

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग.. Read More »

सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, रेड़ा गांव में दी गई दबिश..

जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेड़ा में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, रेड़ा गांव में दी गई दबिश.. Read More »

बाईक में 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाया आरोपी, उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही से हिरासत में आरोपी..

आबकारी आयुक्त पी एस एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा गवाहों की उपस्थिति में भकुर्रा अमलीडीपा मार्ग पर संदिग्ध वाहनो की विधिवत जाँच तलाशी लेकर अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

बाईक में 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाया आरोपी, उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही से हिरासत में आरोपी.. Read More »

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 103 बोतल कोरेक्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से हो रही थी तस्करी..

जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 103 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कोरेक्स सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 103 बोतल कोरेक्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से हो रही थी तस्करी.. Read More »

वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी, मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार साहू गिरफ्तार..

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री एवं जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1.10 करोड़ से अधिक की ठगी, मास्टरमाइंड कृष्ण कुमार साहू गिरफ्तार.. Read More »

Scroll to Top