भीषण सड़क हादसा : कार-बाइक की टक्कर के बाद नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, बाइक सवार लापता..
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे।

