नगर निगम कर्मचारी बनकर ज्वेलर्स से 1.88 करोड़ की ठगी, पहले सोने का बिस्किट देकर जीता भरोसा, फिर करोड़ों के गहने लेकर फरार..
राजधानी रायपुर में ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। सदर बाजार स्थित विधी ज्वेलर्स एंड बुलियन से करीब 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण लेने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

