सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार, मचा हड़कंप..
कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
