अवैध शराब बिक्री से परेशान दर्जनों महिलाएं पहुंची बरमकेला थाना, जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी..
बरमकेला थाना अंतर्गत ग्राम नूनपानी में अवैध शराब बिक्री से तंग आ चुकी महिलाओं का धैर्य आखिरकार टूट गया। सोमवार को गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए इस धंधे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
