अपराध

चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरारः  दिल्ली से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ ले जा रही थी मुंगेली पुलिस..

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में छत्तीसगढ़ मुंगेली पुलिस को चोरी का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। मुंगेली पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर उसे छत्तीसगढ़ ले जा रही थी। तभी मुरार बड़ागांव हाईवे स्थित ढाबे पर पुलिस भोजन के लिए रुकी थी। भोजन करने में व्यस्त पुलिस को देख आरोपी रफू चक्कर हो गया। देर रात तक मुंगेली और मुरार थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही लेकिन हाथ नहीं आया।

चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरारः  दिल्ली से गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ ले जा रही थी मुंगेली पुलिस.. Read More »

शिक्षक की सरेआम हत्या ; स्कूल से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले स्कूटी रोकी, फिर धारदार हथियार से कर दिया वार, पुलिस कर रही है जांच..

जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जहां बेधड़क अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। बेमेतरा में एक शिक्षक की सरेआम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा में शिक्षक सतीश राय की सरेआम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

शिक्षक की सरेआम हत्या ; स्कूल से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने पहले स्कूटी रोकी, फिर धारदार हथियार से कर दिया वार, पुलिस कर रही है जांच.. Read More »

पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई जयपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता पहले से जेल में बंद..

पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई और ग्राम पंचायत पाकरगांव के सचिव जयपाल सिदार (43 वर्ष) की गुमशुदगी और हत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से ही सरिया थाने के एक हत्या प्रकरण में जेल में बंद है।

पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के भाई जयपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता पहले से जेल में बंद.. Read More »

PSC स्टूडेंट के कमरे में सबंध बना रहे थे भाई-बहन ; आपत्तिजनक हालत में देर रात पकड़ायी युवती, थाना मे हुआ जमकर बवाल , रात 11 बजे खोला गया कोर्ट परिसर..

PSC स्टूडेंट के कमरे में अय्याशी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस टीम की छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालीपारा का है। देर रात बड़ा मामला सामने आया, जहां पीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक के कमरे में एक युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस और हिंदू संगठनों की टीम ने युवक को रंगे हाथ पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात कोर्ट खोला गया और आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।

PSC स्टूडेंट के कमरे में सबंध बना रहे थे भाई-बहन ; आपत्तिजनक हालत में देर रात पकड़ायी युवती, थाना मे हुआ जमकर बवाल , रात 11 बजे खोला गया कोर्ट परिसर.. Read More »

फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार ; सरिया पुलिस को डेढ़ साल पुराने मामले में मिली सफलता, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के किश्त की राशि लेकर भागा था आरोपी..

सरिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई माइक्रो फाइनेंस कंपनी में धोखाधड़ी के गंभीर मामले में की गई है, जिसमें आरोपी द्वारा ग्राहकों से लोन की किश्त राशि लेकर कंपनी में जमा न कर गबन किया गया था।

फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार ; सरिया पुलिस को डेढ़ साल पुराने मामले में मिली सफलता, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के किश्त की राशि लेकर भागा था आरोपी.. Read More »

नागपंचमी मेला में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5000 स्टील के कड़े उतरवाए, 100 पाव शराब भी किया जब्त..

नागपंचमी के अवसर पर पोड़ीदलहा पहाड़ मेले में पुलिस ने सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की। भीड़भाड़ वाले इस ऐतिहासिक मेले में पुलिस ने लगभग 5000 स्टील के कड़े उतरवाकर जब्त किए, जिनका इस्तेमाल संभावित हमलों में किया जा सकता था। कई कड़े इतने भारी थे कि उन्हें हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता था।

नागपंचमी मेला में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5000 स्टील के कड़े उतरवाए, 100 पाव शराब भी किया जब्त.. Read More »

Scroll to Top