अपराध

महिला सचिव की मिली अधजली लाश से मचा हड़कंप, सामाजिक डर से मां ने बेटी की लाश लेने से किया इंकार..

कोरबा में महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश घर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने डेढ़ साल पहले परिवार वालों को जानकारी दिये बगैर ही प्रेम विवाह कर लिया था। उसका पति भी पंचायत सचिव है। बेटी की मौत की जानकारी के बाद जब परिजन कोरबा पहुंचे, तो उन्हे उनकी बेटी की शादी की जानकारी हुई।

महिला सचिव की मिली अधजली लाश से मचा हड़कंप, सामाजिक डर से मां ने बेटी की लाश लेने से किया इंकार.. Read More »

रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर चोरी का खुलासा: 27 लाख की संपत्ति बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, 9 दिन चला पुलिस का ऑपरेशन..

आस्था के केंद्र श्री श्याम मंदिर से चोरी हुए आभूषण और नकदी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 9 दिनों की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस ने न केवल 6 आरोपियों को धर दबोचा बल्कि 27 लाख की पूरी चोरी गई संपत्ति भी बरामद कर ली। इस बड़ी कामयाबी ने रायगढ़ पुलिस के साहस और रणनीति को एक बार फिर साबित कर दिया है।

रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर चोरी का खुलासा: 27 लाख की संपत्ति बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, 9 दिन चला पुलिस का ऑपरेशन.. Read More »

पुलिसकर्मी के घर में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, दो नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू..

न्यायधानी बिलासपुर में पुलिसकर्मी के घर में घरेलू काम करने वाली दो नाबालिग बच्चियों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जशपुर की रहने वाली इन बच्चियों को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया है।

पुलिसकर्मी के घर में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, दो नाबालिग बच्चियां रेस्क्यू.. Read More »

सरिया में गौवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से मांस और हथियार बरामद..

गौवंश की हत्या कर मांस को बिक्री करने वाले तीन लोगों को सरिया पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामला 19 जुलाई का है जब बाबाकुटी, सारंगढ़ निवासी मनीष मालाकार ने थाना सरिया में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि सरिया क्षेत्र के पास महानदी पुल के नजदीक कुछ लोग काले रंग के बैल की हत्या कर मांस काट रहे हैं और उसे बेचने की तैयारी में हैं।

सरिया में गौवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से मांस और हथियार बरामद.. Read More »

कलयुगी बेटे की करतूत: 40 हजार में सुपारी देकर मां की हत्या फिर आत्महत्या का नाटक, पुलिस ने खोली कत्ल की परतें..

थाना सरसीवां पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिल दहला देने वाली यह वारदात एक 80 वर्षीय वृद्धा मंझलीबाई की हत्या से जुड़ी है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश भी रची गई थी।

कलयुगी बेटे की करतूत: 40 हजार में सुपारी देकर मां की हत्या फिर आत्महत्या का नाटक, पुलिस ने खोली कत्ल की परतें.. Read More »

फर्जी नियुक्ति पत्र का खेल : सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर महिला से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी..

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी की शिकार हुई दुर्ग निवासी प्रिया देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने सरगुजा निवासी रजत गुप्ता, उसकी पत्नी अमोलक्ष्मी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

फर्जी नियुक्ति पत्र का खेल : सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर महिला से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी.. Read More »

Scroll to Top