अपराध

डाक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी ; शेयर बाजार में निवेश का सपना दिखाकर ठगी, दर्ज FIR पर कार्रवाई शुरू..

राजधानी के शंकर नगर इलाके में रहने वाले डॉक्टर बालाकृष्णा को शेयर बाजार में निवेश का सपना दिखाकर ठगी का शिकार बना दिया गया। सिविल लाइन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, डॉक्टर से करीब 1.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है।

डाक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी ; शेयर बाजार में निवेश का सपना दिखाकर ठगी, दर्ज FIR पर कार्रवाई शुरू.. Read More »

एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार..

डोंगरगढ़ स्थित एक्सिस बैंक में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पूर्व बैंक अधिकारी उमेश गोरले और उसकी पत्नी उषा गोरले को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 43 खाताधारकों से शिकायतें मिल चुकी हैं और करीब ढाई करोड़ रुपये की हेराफेरी की पुष्टि हुई है।

एक्सिस बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी, पूर्व अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार.. Read More »

कुल्हाड़ी से हमला : एक की मौत, दूसरा गंभीर, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, बुलाना पड़ा अतिरिक्त बल..

कसडोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए और पुलिस टीम को कई घंटे तक गांव में घेरकर रखा गया।

कुल्हाड़ी से हमला : एक की मौत, दूसरा गंभीर, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, बुलाना पड़ा अतिरिक्त बल.. Read More »

डोंगरीपाली पुलिस की कार्रवाई ; 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..

जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। थाना डोंगरीपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम डोंगरीपाली निवासी एक व्यक्ति के पास से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4,000 रुपये है।

डोंगरीपाली पुलिस की कार्रवाई ; 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.. Read More »

ऑपरेशन बाज में पुलिस की बड़ी सफलता ; दिल्ली में मजे कर रहे पेशेवर चोर पकड़ाए, 30 लाख से ज्यादा का माल बरामद..

सुशासन त्यौहार के दौरान हाल ही में शुरू हुए इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम ने पुलिस को एक बड़ी कामयाबी दिलाई है। ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस ने शहर के पॉश कॉलोनियों के सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों और दो नाबालिगों को पकड़कर 20 लाख से ज्यादा नगद, सोने-चांदी के गहने, कार और मोबाइल मिलाकर कुल 30,67,740 रुपये का माल बरामद किया है।

ऑपरेशन बाज में पुलिस की बड़ी सफलता ; दिल्ली में मजे कर रहे पेशेवर चोर पकड़ाए, 30 लाख से ज्यादा का माल बरामद.. Read More »

पुसौर बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छपोरा और विजयपुर के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक भी बरामद..

पुसौर पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजारों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

पुसौर बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छपोरा और विजयपुर के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक भी बरामद.. Read More »

Scroll to Top