बरमकेला अपेक्स बैंक गबन मामला में शासन ने 20 नवंबर को गठित किया विशेष जाँच दल, 8 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज..
छत्तीसगढ़ शासन ने अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में हुए ₹9.91 करोड़ के गबन मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए शासन ने इस मामले की सूक्ष्म जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय विशेष जाँच दल भी गठित किया है।


