महिला से दुष्कर्म व धोखे का मामला, आरोपी हिरासत में; एसपी कार्यालय पहुंची दो महिलाओं की शिकायत से हुआ खुलासा..
खरसिया क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण और फिर दूसरी महिला से कथित विवाह करने का मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब दोनों संबंधित महिलाएं अपनी-अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय रायगढ़ पहुंचीं, जिससे पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ।
