दस दिन बाद भी जिम्मेदारियों की सूची नहीं, जनपद कार्यालय में मनमानी के आरोप, प्रभारी CEO की कार्यशैली पर उठे सवाल, जानकारी मांगने वाले पत्रकार को भी लगवाए जा रहे चक्कर..
जनपद पंचायत कार्यालय बरमकेला में व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को कौन-कौन सा विभाग और किस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसकी नामवार सूची उपलब्ध कराने के लिए लिखित आवेदन दिए जाने के बावजूद दस दिन बीत गए, लेकिन अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।


