सरिया में खुलेआम फल फूल रहा सट्टा का कारोबार, कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन..
सरिया थाना क्षेत्र में कथित रूप से खुलेआम चल रही सट्टा गतिविधियों को लेकर अब पुलिस से कार्रवाई की मांग उठी है। लोकतंत्र प्रहरी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष मनोज मेहर ने सरिया थाना प्रभारी को आवेदन देकर क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों की जांच कराने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।


