बरमकेला पुलिस ने 25 नग कोडिन सिरप पकड़ा, लेंध्रा और धनिगांव के बाइक सवार दो आरोपी गिरफ्तार..
बरमकेला थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने नशीले कोडिन सिरप की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बाइक में 25 नग कोडिन सिरप लेकर जा रहे थे।

