परीक्षा में हाईटेक फर्जीवाड़ा : लिफाफे में सुई चुभोकर बिना सील तोड़े एंडोस्कोपी कैमरे से लीक किया पेपर, मास्टरमाइंड प्रोफेसर 5 साथियों समेत गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में पेपर लीक का एक बेहद चौंकाने वाला और हाईटेक मामला सामने आया है। दुर्ग के एक निजी कृषि कॉलेज के प्रोफेसर ने सीलबंद लिफाफे को बिना खोले, सुई से छेद कर उसमें एंडोस्कोपी कैमरा डाला और प्रश्न पत्र स्कैन कर लिया।



