बस्तर दशहरे में हुआ बड़ा हादसा, रथ खींचने के दौरान चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत, दूसरे का पैर कटा..
छत्तीसगढ़ के विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे में ‘भीतर रैनी’ की रस्म के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार को पारंपरिक रथ खींचने के दौरान रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

