छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था; अमित शाह ने एआई-आधारित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी..
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ की अत्याधुनिक डायल 112 आपातकालीन सेवा तथा आधुनिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


