बड़ी खबर

सारंगढ़ जिले में राजस्व की लूट, अवैध खनन में छूट!! खनिज विभाग का बढ़ावा देना या फिर खनन माफियाओं से चढ़ावा लेना??!!

जिले में अवैध खनन और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। खनिज विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

सारंगढ़ जिले में राजस्व की लूट, अवैध खनन में छूट!! खनिज विभाग का बढ़ावा देना या फिर खनन माफियाओं से चढ़ावा लेना??!! Read More »

आपातकाल में थाने में रहे बंदी भी अब कहलाएंगे लोकतंत्र सेनानी, सरकार ने बढ़ाया सम्मान का दायरा, जानिये कितनी मिलेगी राशि..

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब आपातकाल के दौरान केवल जेल में बंद रहे लोगों को ही नहीं, बल्कि थानों में निरुद्ध रहे मीसाबंदियों को भी लोकतंत्र सेनानी का दर्जा और सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से ऐसे कई लोग लाभान्वित होंगे, जो अब तक योजना से वंचित थे।

आपातकाल में थाने में रहे बंदी भी अब कहलाएंगे लोकतंत्र सेनानी, सरकार ने बढ़ाया सम्मान का दायरा, जानिये कितनी मिलेगी राशि.. Read More »

धान कोचियों व राइसमिलरों की साँठ-गाँठ से अवैध रूप से ओडिशा भेजी जा रही धान, विभागीय अधिकारी बने धृतराष्ट्र..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया-बरमकेला क्षेत्र में इन दिनों धान कोचियों व राइसमिलरों सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से एक बड़े रैकेट के संचालन की चर्चा तेज है।

धान कोचियों व राइसमिलरों की साँठ-गाँठ से अवैध रूप से ओडिशा भेजी जा रही धान, विभागीय अधिकारी बने धृतराष्ट्र.. Read More »

बड़ी खबर : अवैध खदान में ब्लास्टिंग से दहला मौहापाली गांव, मकानों और पानी टंकी में आई दरारें..

सरिया तहसील अंतर्गत कटंगपाली के आश्रित गांव मौहापाली में आज सुबह अवैध रूप से संचालित डोलोमाइट खदान में हुई तेज ब्लास्टिंग से गांव दहल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कम से कम तीन मकानों में बड़ी दरारें आ गईं, वहीं नल-जल योजना की पानी टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बड़ी खबर : अवैध खदान में ब्लास्टिंग से दहला मौहापाली गांव, मकानों और पानी टंकी में आई दरारें.. Read More »

10 करोड़ अपेक्स बैंक घोटाला : किसान ताराचंद पटेल के हिसाब मांगने से बड़ी हलचल, चार गिरफ्तारी के बाद अब समितियों की भूमिका पर भी उठने लगे सवाल..

बरमकेला स्थित अपेक्स बैंक शाखा में सामने आए लगभग 10 करोड़ रुपए के बहुचर्चित वित्तीय घोटाले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा फरार लेखाधिकारी मीनाक्षी माझी को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब तक इस मामले में चार आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

10 करोड़ अपेक्स बैंक घोटाला : किसान ताराचंद पटेल के हिसाब मांगने से बड़ी हलचल, चार गिरफ्तारी के बाद अब समितियों की भूमिका पर भी उठने लगे सवाल.. Read More »

खबर का असर : डीजल अनियमितता पर डभरा का यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई..

खबर का असर : डीजल अनियमितता पर डभरा का यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई…..?*

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत बरमकेला तहसील के डभरा(लोधिया)स्थित यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण में अनियमितता की लिखित शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। किसानों की शिकायत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आपत्ति और मामले के लगातार सामने आने के बाद हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कि किसानों के नाम पर संचालित इस पेट्रोल पंप में लंबे समय से डीजल वितरण को लेकर सवाल उठ रहे थे। किसानों का आरोप था कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में उन्हें केवल 05 से 10 लीटर डीजल देकर टाल दिया जाता था, जबकि रात के समय क्रेशर, खदान और उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ी मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था। इससे किसान घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद पर्याप्त डीजल नहीं मिलने से परेशान थे।

मामले को लेकर ग्राम पंचायत डभरा (लोधिया) की सरपंच सावित्री पुरुषोत्तम सिदार सह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुशील नायक ने लिखित शिकायत तहसीलदार बरमकेला को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि यशदेव कृषि सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के द्वारा संचालित इस पेट्रोल पंप में किसानों को प्राथमिकता देने के बजाय कथित रूप से अन्य व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं को मनमाने तरीके से डीजल दिया जा रहा है।

इधर इस गंभीर विषय को लेकर दैनिक समाचार पत्र मूक पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दस्तावेजों और डीजल वितरण व्यवस्था की पड़ताल की, जिसके बाद पेट्रोल पंप को सील करने की कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान शिकायतकर्ताओं को दरकिनार किया गया है

इस मामले में एक बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहना चाहिए था लेकिन संबंधित मामले में जांच टीम द्वारा उनको बुलाना मुनासिब नहीं समझा। इससे पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों की नजर बनी रही और कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।

जांच टीम में तहसीलदार पुष्पराज, सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल और नापतौल निरीक्षक शामिल रहे, जिन्होंने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।क्षेत्र में लगातार डीजल संकट और किसानों की परेशानी के बीच हुई यह कार्रवाई कई सवाल भी छोड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायतें पहले से थीं तो कार्रवाई में इतनी देर क्यों हुई? वहीं अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ आगे क्या वैधानिक कार्रवाई की जाती है। फिलहाल डभरा में हुई इस कार्रवाई को किसान राहत और प्रशासनिक सख्ती के रूप में देख रहे हैं जबकि जिले के अन्य पेट्रोल पंपों में भी डीजल वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खबर का असर : डीजल अनियमितता पर डभरा का यशदेव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील, जांच टीम की बड़ी कार्रवाई.. Read More »

Scroll to Top