अब मोबाइल से टोकन लेकर खाद खरीद सकेंगे किसान, रबी सीजन से लागू होगी नई व्यवस्था, रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षण, किसानों को मिलेगी सुविधा..
किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा रबी सीजन 2026-27 से टोकन आधारित नई व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है।


