कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने खिलाड़ी बच्चों को वितरित किए खेलो इंडिया का स्पोर्ट्स किट, बच्चों से संवाद कर खेल के प्रति किया प्रोत्साहित..
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले के अभ्यास लघु केन्द्र के 22 बालिकाओं और 20 बालक को फूटबाॅल के अभ्यास के लिए टी-शर्ट, नेकर, जूता-मोजा और फूटबाॅल प्रदान किया।



