बरमकेला में किसानों को बांटा गया स्पेयर, कृषि सभापति और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रहे मौजूद..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के बरमकेला विकासखंड स्थित कृषि विभाग कार्यालय में आज क्षेत्र के किसानों को बैटरी चलित स्पेयर बांटा गया। कार्यक्रम में कृषि सभापति जिला पंचायत डॉ अभिलाषा कैलाश नायक, कृषि सभापति जनपद पंचायत धनश्याम ईजारदार व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसंत नायक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला ब्लॉक के 31 गांवों के कुल 500 किसानों को स्पेयर का वितरण किया गया है। सभी स्पेयर गौण खनिज मद से स्वीकृत थे। कार्यक्रम में बरमकेला विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान और विभाग के अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Scroll to Top