ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, मधुबन खुर्द बनी विजेता और मांड नावापारा बनी उप विजेता टीम..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत विकासखंड बरमकेला के ग्राम बोईरडीह में चल रहे ग्रामीण स्तरीय कबड्डी मैच का समापन मंगलवार को किया गया। जिसमें जिला जनपद पंचायत सदस्य गणेशी चौहान व सरपंच प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Join WhatsApp Group Click Here

इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले मधुबनखुर्द और मांड नावापारा के बीच खेल गया। जिसमें बढ़त पॉइंट के साथ मधुबनखुर्द ने विजय हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इसके अलावा मांड नावापारा ने दूसरा, बालपुर तीसरा और सरवानी ने चौथा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही प्रदर्शन के हिसाब से बेस्ट रेडर वीरेंद्र मधुबनखुर्द, बेस्ट डिफेंडर अजय निषाद सरवानी और बेस्ट ऑल राउंडर मांड नावापारा को दिया गया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रथम पुरस्कार का वितरण सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद नायक द्वारा किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार पंच प्रतिनिधि व पत्रकार सुधीर चौहान, तृतीय पुरस्कार का वितरण डॉक्टर मेहतर चौहान और चतुर्थ पुरस्कार का वितरण राकेश चौहान के द्वारा किया गया।

समापन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य (गणेशी चमरा चौहान), सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद नायक, पत्रकार सुधीर चौहान, रविलाल, मुकेश, मेहत्तर, हरि, कर्मा, बासु, रूपेश, रथलाल, शिवम्, जीतराम, ठाकुराम, गर्जन, पटुम, डोला, श्रवण, तुलसीदास लालसाय, शत्रुघन, गुरूजलाल, रमेश, सुबोध, भिखारीचरण, रामजी, मधुराम, दीपक, जलंधर, कार्तिक, परमानंद, संजय, समयलाल आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Scroll to Top