भुलूमुड़ा में दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन का सफल रेस्क्यू, किसान की सजगता और वन विभाग की तत्परता से बची बेजुबान की जान..
शनिवार की सुबह भुलूमुड़ा गांव के खेत में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के फंसने की सूचना से इलाके में हलचल मच गई। मूंगफली की बाड़ी में लगाए गए जाल में यह भोला-भाला जीव फंस गया था, लेकिन किसान की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई।

