जिले में है पर्याप्त रासायनिक खाद, अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें किसान..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ राज्य में सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में उर्वरक वितरण और विक्रय को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। राज्य में सहकारी एवं निजी केंद्रों में उर्वरकों के विक्रय, वितरण पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। हाल ही में कतिपय समाचार पत्रों में इस संबंध में प्रकाशित खबरें भ्रामक और निराधार हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

कृषको की भूमिधारिता एवं फसल अनुसार वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप सहकारी एवं निजी विक्रय केन्द्रों से संतुलित मात्रा में उर्वरको का वितरण, विक्रय पॉस मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित कराने के संबंध में मैदानी अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।

जिले के उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया है कि वे निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा वास्तविक कृषकों को ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करावें। उर्वरक वितरण के समय कृषक का नाम, आधार नंबर, जोत का रकबा, फसल का नाम (जिसके लिए उर्वरक क्रय किया जा रहा है), उर्वरक की मात्रा संधारित करना अनिवार्य होगा। इन निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

राज्य शासन कृषको के हित में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और सुगम वितरण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकतानुसार उर्वरक प्राप्ति हेतु विक्रय केंद्रों से संपर्क करें।

Scroll to Top