रावघाट तक पहली बार पहुंची ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी, रायपुर-कुरूद रेल सेवा भी शुरू..
छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।
