मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन, 2 नवंबर से मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन..
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।



